Chikhaldara: Unexplored Hill Station of Maharashtra (March 16, 2024)

171

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • आज ट्रेवल टीवी में हम बात करेंगे महाराष्ट्र के एक unexplored destination चिखलदरा की। चिखलदरा महाराष्ट्र में एकमात्र कॉफी बागान का क्षेत्र, चिखलदरा का mesmerizing hill view, pristine waterfalls, खुबसूरत lakes, greenery and विभिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजातियों के लिए जाना जाता है। चिखलधरा महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र में एकमात्र हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। सतपुड़ा पर्वत की एक शाखा गविलगढ़ पहाड़ियों में 1118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह अमरावती जिले के अचलपुर से 28 किमी उत्तर पश्चिम में है। राज्य में एकमात्र कॉफी उत्पादक क्षेत्र के रूप में भी प्रसिद्ध, चिकलदरा की स्थापना 1839 में अंग्रेजों द्वारा एक अभयारण्य और कॉफी बागानों के लिए एक स्थल के रूप में की गई थी। आज भी, चिखलदरा में कई ब्रिटिश बंगले मिल सकते हैं। मरियमपुर गांव में ब्रिटिश निर्मित जल उपचार पंप अभी भी काम करता है।
  • Adventure tourism explore करने के शौक़ीन लोगों के लिए ये destination काफी यादगार हॉलिडे डे सकता है। तो आईये बात करते हैं चिखलदरा और उसके आस पास मौजूद destination की। पर्यटक Chikhaldara sanctuary से अपने हॉलिडे की शुरुआत कर सकते हैं। इस वाइल्ड life century कई जानवरों की प्रजातियों जैसे तेंदुए, (स्लॉथ) भालू, सांबर, blue fox, साही, जैसे जानवर सफारी के दौरान दिख जाते हैं। एक अन्य आकर्षण मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट है जो 82 बाघों के साथ- साथ तेंदुआ, सुस्त भालू, सांभर, जंगली भालू बड़ी संख्या में मौजूद है। मेलघाट टाइगर रिज़र्व चिकलदरा में मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक, मेलघाट टाइगर रिज़र्व को 1967 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और 1974 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया था। इसके अलावा भामरागढ़ wild life sanctuary में wetland का experience लिया जा सकता है। यह वेटलैंड्स पामालगुट्टम और परलकोटा नदियों के स्रोत का पानी है। ये नदियां जंगल से होकर बहती है। इन wetland में घूमने के दौरान कुछ दुर्लभ प्रजाति के तेंदुए और उड़ने वाली गिलहरियाँ देखने को मिलती हैं। भामरागढ़ wild life century experience करने के लिए स्थानीय गाइड फैसिलिटी भी यहाँ available है। sanctuary के अंदर स्थित रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
  • अपने अद्भुत वाइल्ड life experience के अलावा ये हिल स्टेशन मानसून के दौरान खूबसूरत झरनों का गढ़ बन जाता है। यहाँ मौसम ज्यातर सुहावना ही रहता है लेकिन शर्दियों के दौरान सुबह की हल्की धुंध से ढकी पहाड़ियां mesmerizing view के लिए प्रसिद्ध है। देवी प्वाइंट, प्रॉस्पेक्ट प्वाइंट और हरिकेन प्वाइंट कई और ऐसी जगह visit किया जा सकता है।
  • MTDC चिखलधरा के अलावा इस डेस्टिनेशन पर कई होटल्स और रिसॉर्ट्स हैं, इसके अलावा इंडिविजुअल विला प्रॉपर्टी का आप्शन भी वहां अवेलेबल हैं।
  • यहाँ पहुँचने के लिए निकटम हवाई अड्डा अकोला है, इसके अलावा मुंबई, अमरावती, नागपुर, जलगाँव एअरपोर्ट से भी यहाँ by road travel कर सकते हैं।