TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं
- अगर आप तेज़ रफ्तार ज़िंदगी की भागदौड़ से कुछ पल चुराकर खुद को सुकून और शांति देना चाहते हैं, भीड़भाड़ से दूर एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ केवल हरियाली, ताज़ी हवा, शांत वातावरण और प्रकृति की गोद हो — तो तमिलनाडु के पचैमलाई हिल्स आपके लिए एक ideal destination बन सकता है।
यहाँ ना सिर्फ natural beauty है, बल्कि Self-reflection, creativity, और inner peace के लिए एक उपयुक्त वातावरण भी है। पचैमलाई में समय बिताना मतलब है — अपने मन और शरीर दोनों को फिर से जीवंत कर देना। अगर आप ऐसे किसी अनुभव की तलाश में हैं, जो भीड़ और शोरगुल से बिल्कुल अलग हो, तो पचैमलाई हिल्स की ओर रुख करना बिल्कुल सही फैसला होगा। - पचैमलाई हिल्स अपने मनमोहक waterfalls के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं — जिनमें प्रमुख हैं कोरैयार फॉल्स, मंगलम आरुवी, और मयिल ऊथु फॉल्स। इन झरनों की कलकल बहती धारा, शुद्ध जल और चारों ओर फैली हरियाली मिलकर एक ऐसा दृश्य प्रस्तुत करते हैं जो न केवल आँखों को सुकून देता है, बल्कि मन को भी तरोताजा कर देता है। यहाँ का शांत और प्राकृतिक वातावरण हर यात्री को एक नई ऊर्जा और ताजगी का अनुभव कराता है, जो शहरी जीवन की थकान को पल भर में दूर कर देता है।
- यहाँ पचैमलाई अली जनजाति भी रहती है, जिनकी जीवनशैली, परंपराएं और संस्कृति यात्रियों को एक unique experience देती हैं। इनसे मिलना और उनके रीति-रिवाजों को समझना, इस यात्रा को और भी खास बनाता है।इसके अलावा हर्बल गार्डन, ट्रेकिंग ट्रेल्स, और पिकनिक स्पॉट्स पचैमलाई को प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।
- जो लोग पक्षियों के शौकीन हैं, उनके लिए यह स्थान विशेष रूप से आकर्षक है, क्योंकि यहाँ दुर्लभ और रंग-बिरंगी पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं। पचैमलाई आने का सबसे अच्छा समय सितंबर से जून तक माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है और बारिश के बाद की हरियाली मन मोह लेती है।
2 दिन और 1 रात का समय इस जगह को महसूस करने के लिए पर्याप्त है। पहले दिन आप झरनों और ट्रेकिंग ट्रेल्स का आनंद ले सकते हैं और दूसरे दिन स्थानीय संस्कृति में डूब सकते हैं। - यहाँ पहुंचने का सबसे nearest option तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एअरपोर्ट है, जो यहां से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- पचैमलाई में विशिष्ट स्थानीय व्यंजन भले न हों, लेकिन यहाँ का पारंपरिक दक्षिण भारतीय भोजन दिल जीत लेता है।इडली, डोसा, सांभर, वड़ा, और देसी सब्जियों से बनी करी – सरल लेकिन स्वादिष्ट।
- Hanging huts resorts, solitude by nature resorts, habba kadal heritage hub, यहाँ के कुछ बेहतरीन होटल आप्शन है।
- अगर आप वाकई भीड़ से अलग कुछ तलाश रहे हैं – तो पचैमलाई वो रहस्य है जिसे जानने का वक्त आ गया है।